जावद। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी लक्ष्मीनाथ चौक स्थित आदर्श होली समिति के तत्वावधान में जनसहयोग से होलिका दहन के पावन पर्व पर आज मंगलवार को रात्रि 8 बजे से अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मैलन का आयोजन सराफा बाजार में आयोजित होगा।
आदर्श होली समिति के अध्यक्ष राजेंद्र एरन ने बताया कि अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मैलन में देश प्रदेश के सुप्रसिद्ध कवि हरीश हंगामा मंच संचालक करेंगे, साथ ही गोपाल धुरंधर पालसोडा मालवी हास्य रस, गिरिश विद्रौही नाथद्वारा हास्य एवं श्रृंगार रस, साधना सिंह चौहान रतलाम, अनुप्रिया अन्नु रतलाम श्रृंगार रस, सचिन निडर खाचरोद, वाह वाह क्या बात है फेम, गोपाल गजब मंदसौर, हास्य रस, महेन्द्र मतवाला जहांजपुर, हास्य रस साथ ही कवि कवियत्रि अपनी वाणी से हास्य पर लोटपोट करके।
मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी, आदर्श होली समिति अध्यक्ष राजेन्द्र ऐरन, सचिव राजेन्द्र मित्तल (बोस) ने नगर व आस पास क्षेत्र की जनता से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर विशाल कवि सम्मैलन को सफल बनावे। महिलाओं की बैठने की अलग व्यवस्था की गई है। कवि सम्मैलन के प्रश्चात स्वल्पाहार की व्यवस्था भी रखी गई है।