BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2023, 4:35 pm
BIG REPORT : नीमच में उत्साह व उमंग के साथ मना होली का पर्व, युवाओं की टोली ने निकाली रंगारंग गैर, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी होली का पर्व उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। शहर में युवाओं की टोली ने रंगारंग गैर निकाली। गैर में शामिल युवा होली पर आधारित गीतों की धुन पर नाचते-गाते हुए शामिल हुए। वहीं स्वांगधारियों ने भी शहरवासियों का मनोरंजन किया। यह गैर शहर के प्रमुख मार्गों से निकली। इसके अलावा गली-मोहल्लों व कॉलोनियों में भी धुलेंडी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मना। यहां बच्चों, महिलाओं व पुरूषों सहित बुजुर्गों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। 

जिलेभर में कल भी मनेगा धुलेंडी का पर्व-
इस वर्ष धुलेंडी का पर्व दो दिन मनाया जाएगा। कई स्थानों पर संस्थाओं ने सोमवार को होलिका का दहन किया। वहीं कई स्थानों पर आज मंगलवार को भी होली जलाई गई। जहां आज होलिका का दहन हुआ। वहां लोग कल धुलेंडी का पर्व मनाएंगे। 

चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस- 
शहर सहित जिलेभर में होली व धुलेंडी पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट दिखाई दिया। शहर के प्रमुख चौराहों व मार्गों पर पुलिस बल तैनात दिखा। पुलिस की मुस्तैदी से शहर में कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। एसपी सूरज कुमार वर्मा ने भी शहर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE