जावद। संस्कारों से ओत प्रोत शिक्षा देने का कार्य सरस्वती शिशु मन्दिर के माध्यम से किया जाता है। आप सभी ने यहां से जो संस्कार सीखे है, उन्हें संजोकर रखना आप सैंकड़ों की भीड़ में भी खड़े है फिर भी आपकी झलक अलग ही नजर आएं ऐसे संस्कार आपके अंदर है। जरूरत है तो सिर्फ समय समय पर आपको अनुसरण करने की, क्योंकि आज के समय में शिशु मन्दिर के भैया- बहिन सभी जगह प्रतिनिधित्व कर रहे है। शिशु मन्दिर संस्कार देने का आधार स्तम्भ है। उक्त विचार विद्या भारती के निर्देशन में ग्राम भारती शिक्षा समिति मालवा द्वारा मार्गदर्शित नीमच जिला ग्राम विकास शिक्षण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर खोर में कक्षा अष्टम के भैया-बहिनों के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य वक्ता ग्राम भारती जावद तहसील प्रमुख कन्हैयालाल कारपेंटर ने व्यक्त किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शाखा प्रबंधक साक्षी शास्ता ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें कभी हिम्मत नही हारना चाहिये। हमारे अंदर जोश और जुनून हो तो हम कठिन से कठिन परिस्थिति में भी विजय हासिल कर सकते है। शिशु मन्दिर में आपको जो संस्कार दिए है, यह आपकी पूंजी है। इस पूंजी का आपको कहा उपयोग करना है इसका निर्णय अपनी बुध्दि से करें। जीवन मे किसी भी मोड़ पर आपको असफ़लता नही मिलेगी और सफलता के परचम लहराते रहोगे।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ आमंत्रित अतिथि साक्षी शास्ता शाखा प्रबंधक एसबीआई बैंक विक्रम नगर खोर, जयन्ती आर्य एसबीआई बैंक असिस्टेंट मैनेजर विक्रम नगर खोर, ग्राम भारती तहसील प्रमुख कन्हैयालाल कारपेंटर, विद्यालय संयोजक रामसिंह जाट, समिति सदस्य रामजीवन चौधरी, समाजसेवी संतोष राठौड़ ने मां सरस्वती और भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर पूजन अर्चन किया। अतिथि परिचय विद्यालय प्रधानाचार्य सुनील पुरोहित ने किया।
कार्यक्रम में अतिथि स्वागत विद्यालय के बाल भारती अध्यक्ष एवं उनकी टीम चंदन खोईवाल, खुशवंत धाकड़, रीतिका प्रजापत, चंचल ने तिलक लगाकर, श्रीफल भेंट कर किया। कार्यक्रम में कक्षा षष्ठी व सप्तमी के भैया-बहिनों ने अष्टम के भैया- बहिनों को याद स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट किया और अष्टम के भैया-बहिनों ने विद्यालय को आठ कुर्सियां भेंट की।
कार्यक्रम में विशेष रूप से कैलाश मालवीय, सरोज डोरिया, कृष्णा सुखवाल, सपना पाठक, भागवंती सरगरा, गुड्डी बैरागी, काजल धाकड़, प्रियंका बैरागी, काजल चारण सहित विद्यालयीन भैया, बहिन उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन काजोल चारण दीदी ने किया। अंत में आभार विद्यालय प्रधानाचार्य सुनील पुरोहित ने माना। उक्त जानकारी विद्यालय की प्रचार प्रमुख प्रियंका बैरागी ने दी।