BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2023, 6:43 pm
KHABAR : चाईल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन ने जरूरतमंद गरीब बच्चों के साथ रंगो के त्योहार की खुशियां बांटी, रंगो के त्योहार के माध्यम से बेटियों ने दिया बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। चाईल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन ने अटल बिहारी वाजपेई बस्ती नीमच के बच्चों के साथ होली का पावन पर्व मनाया। 

इस अवसर पर संस्था उपाध्यक्ष किशोर बागड़ी ने बताया कि होली पर पर्यावरण, पानी व स्वच्छता का रखें ध्यान, साफ-सफाई भी हम सभी की जिम्मेदारी होली रंगों व हंसी खुशी का त्योहार है। इसी का परिचय देते हुए चाईल्ड रिलीफ मिशन ने झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के साथ होली का त्यौहार मनाया। सभी बच्चों को संस्था पदाधिकारियों ने रंग लगाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई एवं होली का पर्व हर्षोल्लास से सूखे प्राकृतिक रंगों से मनाने एवं पानी की बचत करने का संदेश दिया। 

अध्यक्ष अनूप चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी बच्चों को गुलाल, मिठाई मिलने पर बच्चों के चेहरों पर खुशियां उमड़ पड़ी, मानो उनके खुशियों का कहीं ठिकाना ही नहीं रहा। होली भाईचारे का पर्व है हम सभी को एक होकर समाज में आगे आना चाहिए और जरूरतमंदों के साथ और इन बच्चों के साथ त्योहार मना कर खुशियां बांटनी चाहिए। होली का त्यौहार विशेष तौर पर बच्चों के लिए ढेर सारा उल्लास और खुशियां लेकर आता है। रंगों से हमें सीखना चाहिए कि कैसे सभी के साथ मिलकर रहा जाता है। इसलिए इस त्यौहार की शुरुआत हमने बच्चों के साथ रंगों से की है साथ ही महिला दिवस पर सभी महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। रंगो उत्सव की खुशियां से नन्हे नन्हे बालक बालिकाओं के चेहरे पर मुस्कान आ गई। 

इसके पुर्व संस्था के नन्हे बालक प्रभव बागड़ी ने झुग्गी-झोपड़ी बस्ती के बच्चों को अपनी पाठशाला के तहत शिक्षा का पाठ पढ़ाया। नन्हे बालक की शिक्षा से छोटे छोटे बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता आई है। होली खेलने के बाद अंत में सभी बच्चों को स्वादिष्ट गरम पोहे दिए गए। संस्था अध्यक्ष अनूप चौधरी, उपाध्यक्ष किशोर बागड़ी, सदस्य रौनक दुग्गड, योगिता यादव, रोहित सिंह, प्रभव बागड़ी एवं नन्हे-मुन्ने बच्चे तथा महिलाएं आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी संस्था के सदस्य तन्मय अग्रवाल ने दी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE