जावरा। समीपस्थ ग्राम सरसी में होलिका दहन के बाद रंग और उमंग का पर्व धुलेंडी आनंद के साथ मनाया जा गया है। मित्रों ने एक दूसरे को रंग लगाकर बधाई दी। युवाओं में होली को लेकर विशेष उत्साह है। शहरो के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी में रंगों का उत्सव इसी तरह उमंग और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इससे पूर्व रात को लोगों ने धूमधाम से होलिका दहन किया।