BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2023, 10:55 am
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम भाटखेड़ी और बांछड़ा समुदाय के लोग, जब अंधेरी रातों में दिया इन बड़ी वारदाताओं को अंजाम तो..., आक्रोशित ग्रामीण ने फिर कर दिया थाने का घेराव, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। थाना क्षेत्र के ग्राम भाटखेड़ी बुजुर्ग में विगत दिनों लगातार चोरियों को लेकर गांव वालों ने थाने का घेराव किया था। इस बीच पुलिस ने दो बांछड़ा समुदाय के लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन गांव वालों का कहना है कि इसमें गांव भाटखेड़ी के भी कुछ लोग शामिल हैं, जिन्हें पुलिस बचा रही है। गांव के लोगों का कहना है कि चोरी में शामिल अन्य लोगों के नाम का भी खुलासा करें। वैसे पुलिस का कहना है कि अभी चार पांच लोग और भी है उनका नाम का अभी‌ खुलासा नहीं कर सकते हैं। हमें उन लोगों को गिरफ्तार करने में परेशानी आ सकती है। जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर गांव वालों को लौटा दिया था। लेकिन अभी तक अन्य चोरी की वारदात में शामिल लोगों की गिरफ्तारी नहीं होने से गांव भाटखेड़ी के लोगों ने बुधवार की देर रात बड़ी संख्या में थाने पर पहुंचे और पुनः थाने का घेराव किया। थाने के सामने रोड़ पर चक्का जाम किया, जिससे रोड़ पर भारी भीड़ जमा हो गई और बड़ी देर तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस द्वारा समझाइश देने पर ग्रामीणों ने चक्का जाम को समाप्त किया। पुलिस ने कहा कि जल्द ही चोरी की वारदात करने वालों का खुलासा कर दिया जाएगा। उन पर उचित कार्यवाही की जाएगी, तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और थाने से पुनः गांव लौटे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE