नीमच। शेख जमीयतुल अब्बास भिश्ती बिरादरी की एक आवश्यक मीटिंग रखी गई। जिसमें शहर के तमाम बिरादर भाइयों ने भाग लिया। इसमें तमाम बिरादर भाइयों की इत्तेफाक राय से अब्दुल करीम अब्बासी को निर्विरोध सदर चुना गया।
इस अवसर पर नीमच शहर के शेख जमीयतुल अब्बासी भिश्ती बिरादरी के यूनुस भाई अब्बासी, नवाब भाई अब्बासी, जहीर अब्बास एडवोकेट, शाकिर भाई ऑटो वाले, रईस भाई ऑटो वाले, अनवर भाई सलीम भाई बघाना, इशाक भाई, इकबाल भाई, खान भाई, मुन्ना सम्राट, नियाज मोहम्मद आदि उपस्थित थे।
सभी ने अब्दुल करीम अब्बासी साहब को मुबारकबाद पेश करते हुए उनका इस्तकबाल किया।