नीमच । कायस्थ समाज नीमच द्वारा रंगोंं के त्यौहार होली मिलन समारोह एवं दूज पूजन कार्यक्रम दिनांक 9 मार्च को रखा गया है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कायस्थ समाज नीमच के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक सक्सेना, सचिव योगेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष बसंत गौड़ ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कायस्थ समाज नीमच द्वारा दिनांक 9 मार्च 2023 को गुरुवार शाम 4 बजे से 6 बजे के बीच वैभव सुंखधाम मंदिर, विकास नगर, नीमच पर होली मिलन समारोह एवं दूज पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। श्री चित्रगुप्त जी के पूजन कार्यक्रम एवं होली मिलन समारोह में कायस्थ महिला मंडल नीमच की अध्यक्ष कृष्णा निगम, सचिव प्रीति सक्सेना व कोषाध्यक्ष डॉ कीर्ति सक्सेना ने समस्त स्वजाति बंंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारने का निवेदन किया है।