कंजार्डा। ग्राम भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर कंजार्डा में होली का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया गया। होली के इस त्योहार पर भैया बहनों ने एक दूसरे को कलर लगाकर होली बड़े उत्साह के साथ खेली। भैया बहनों ने आचार्य दीदी के साथ होली खेल कर रंगों के इस त्यौहार की बधाई दी। होली के त्यौहार पर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। बच्चे होली के गीतों पर खूब नाचे। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के आचार्य दीदी ने भैया बहनों को होली की बधाई दी।