दूदरसी। नीमच जिला मुख्यालय से पश्चिम छोर पर बसे गांवों में 3 दिनों तक कहीं ज्यादा तो कहीं कम रुक रुक कर हो रही बेमौसम बरसात ने किसानों की माली हालत खराब कर दी। इस साल खेतों में फसलें भी जोरदार थी और किसान भी खुश थे कि चलो यह फसल ठीक होने से परिवार का खर्च भी ठीक हो जाएगा और साहूकारों का कर्ज भी चूकता हो जाएगा। किन्तु बेमौसम बरसात ने वह भी लगातार होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ झलक रही है।
बुधवार को दोपहर 3 बजे आई बरसात ने खेतों में खड़ी और कटी हुई फसलों में बहुत नुकसान हुआ है और अफीम भी धूल गई है। सरकार डाल-डाल तो इन्द्र देव पात-पात वाली कहावत सत्य प्रतीत हो रही है। अब किसान करे भी तो क्या करे सरकार के सहारे मुआवजे की आस लगाए बैठे हैं। अब देखना यह है कि विधानसभा चुनाव नजदीक है सरकार किसानों के साथ न्याय कर पति है या सिर्फ ये मुद्दा भी ठन्डे बस्ते में चला जाएगा।