BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2023, 2:21 pm
NEWS : विप्र फाउण्डेशन जॉन 1 ए की प्रादेशिक बैठक चित्तौड़गढ़ में सम्पन्न, प्रदेश सहित 11 जिलों के पदाधिकारियों ने लिया भाग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विप्र फाउण्डेशन जॉन 1 ए की प्रादेशिक बैठक चित्तौड़गढ़ शहर में एक वाटिका में विप्र फाउण्डेशन चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में सम्पन हुई। 

जानकारी देते हुए विप्र फाउण्डेशन चित्तौड़गढ़ के जिलाध्यक्ष शिरीष त्रिपाठी व युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया कि ये आयोजन चित्तौड़गढ़ से महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री इंद्रा शर्मा व युवा महामंत्री पवन शर्मा के संयोजन में हुआ जिसमें मुख्य वक्ता बड़ीसादड़ी पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 स्वामी श्री सुदर्शनाचार्य महाराज, मुख्य अतिथि विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय संरक्षक मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, सांसद सीपी जोशी तथा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव प्रमोद पालीवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष के के शर्मा, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ज्योति आशीर्वाद व विप्र राजकीय सेवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष चन्द्रशेखर जोशी ने की। बैठक में जॉन 1 ए के सभी 11 जिले क्रमशः उदयपुर, डूंगरपुर, बाँसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, राजसमन्द, भीलवाड़ा, बूंदी, बांरा, कोटा, झालावाड़ के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष व जिले के मुख्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

अतिथियों का स्वागत जिला सरंक्षक गोपाल शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण ओझा, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा योग गुरु, महामंत्री एडवोकेट ओम प्रकाश शर्मा, नगर अध्यक्ष मनोज सुखवाल, नगर महामंत्री विष्णु ओझा, महेश सुखवाल, जिला कोषाध्यक्ष योगेश शर्मा, बीसीसीआई अध्यक्ष अरविंद व्यास, नगर प्रभारी कमलेश त्रिवेदी, राकेश गिल, वरिष्ठ पदाधिकारी महेश मिश्रा, सुनील गौड़, मदन खण्डेलवाल, राजेन्द्र शर्मा साँवलियाजी, शम्भूलाल मेनारिया बड़ीसादड़ी, प्रमोद तिवारी निम्बाहेड़ा, गणेश शर्मा, डॉ बालमुकुंद भट्ट, खण्डेलवाल ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय मंत्री भँवरलाल शर्मा, सनाढय समाज संरक्षक ओमप्रकाश सनाढ्य, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी, जितेंद्र शर्मा, भुवनेश्वर पुरोहित, शिक्षाविद अनिल दाधीच, सुशील शर्मा आदि ने किया। 

महिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी सहित प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू व्यास, प्रदेश सचिव प्रभा शर्मा व प्रदेश सह सचिव संगीता दाधीच का स्वागत जिला अध्यक्ष अंजू दाधीच, क्षेत्रीय जिलाध्यक्ष अल्का चतुर्वेदी, सचिव आशा शर्मा, नगर अध्यक्ष कविता शर्मा, संरक्षक निशा शर्मा, उपाध्यक्ष सीमा खण्डेलवाल, कोषाध्यक्ष कमला गौड़, महामंत्री प्रतिभा भारद्वाज, पूर्व जिला अध्यक्ष कविता भार्गव, सँयुक्त महामंत्री निशा मिश्रा, निम्बाहेड़ा महिला अध्यक्ष रेखा रानी तिवारी, जिला महामंत्री निधि शर्मा, लीला भट्ट, रेखा भट्ट, लता पुरोहित, गायत्री, रेखा आदि ने किया वहीं व्यवस्थाओं के संचालन में युवा प्रकोष्ठ के दीपक गौड़, सचिन त्रिपाठी, अंकित शर्मा, नरेश चतुर्वेदी, आशुतोष शर्मा, नवीन शर्मा, प्रिंस शर्मा सहित पार्षद अविनाश शर्मा व जिला परिषद सदस्य रवि मेनारिया का विशेष सहयोग रहा।    

प्रदेश अध्यक्ष ने इनका किया सम्मान, दी भेंट- 

उत्कृष्ट व बेबाक पत्रकारिता हेतु प्रदेशाध्यक्ष ने चित्तौड़गढ़ के अखिल तिवारी सीधा सवाल सहित गोपाल चतुर्वेदी, विनोद शर्मा व नरेंद्र मौड का सम्मान किया। वहीं विप्र फाउण्डेशन चित्तौड़गढ़ को तेजमूर्ति भगवान परशुरामजी की अरुणाचल में स्थापित होने जा रही 51 फिट की मिश्रधातु मूर्ति की प्रतिमा भेंट की। 

अन्य जिलों से ये रहे उपस्थित- 

बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी की संरक्षक अर्चना शर्मा व कुसुम शर्मा के साथ ही युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री सुनील शर्मा, प्रदेश सचिव रणजीत शाकद्वीपी, प्रदेश संघठन मंत्री राजेश पालीवाल, संरक्षक अनिल पचौरी, उदयपुर शहर अध्यक्ष त्रिभुवन नाथ व्यास, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजकुमार मेनारिया महामंत्री जसपाल नागदा व आई टी सेल के सुनील पालीवाल, भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष दीपक सुल्तानिया, राजसंमद के हेमन्त पालीवाल, बाँसवाड़ा जिलाध्यक्ष योगेश जोशी, डूंगरपुर अध्यक्ष नारायण पांड्या, बारां अध्यक्ष कपिलदेव शर्मा, प्रतापगढ़ अध्यक्ष गणपतलाल शर्मा, युवा अध्यक्ष विकास शर्मा, दिलीप तिवारी धमोतर व विप्र वाहिनी अध्यक्ष प्रतीक शर्मा तथा कोटा से प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष मनोज तिवारी अपने अपने जिलों के प्रादेशिक व जिला पदाधिकारियो के साथ उपस्थित रहे।

बैठक में ये रहे अहम मुद्दे- 

विप्र फाउंडेशन जॉन 1 ए की इस प्रादेशिक बैठक में प्रदेशाध्यक्ष के के शर्मा व युवा प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल ने वर्तमान सत्र में राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा जारी कार्यक्रमो की श्रंखला में जन जन के परशुराम कार्य्रकम के तहत देवालयों में मूर्ति प्रतिष्ठा, आदि शंकर ई लाइब्रेरी के तहत डिजिटल अध्ययन केंद्रों की स्थापना, देव देवालय देवभूमि देवदूत वंदन कार्य्रकम के तहत गरिमा रक्षार्थ प्रखर जनअभियान कार्य्रकम, एक सब के लिए सब एक के लिए कार्यक्रम के तहत सम्पर्क सामंजस्य सहयोग हेतु सामाजिक सर्वे, जयपुर में स्थापित होने जा रहे सेंटर फॉर एक्सीलेंस व उदयपुर में स्थापित हुए स्वामी आत्मानन्द सरस्वती विप्र लेक सिटी कॉलेज में सहयोग आदि के साथ ही सम्भागीय विप्र सम्मेलन श्रखंला के तहत आगामी 26 मार्च को सागवाड़ा में आयोजित होने वाले विशाल महाकुम्भ में जिलों से अधिकाधिक संख्या में आने पर जोर दिया, अपने उद्बोधनों में सभी 11 जिलों के जिलाध्यक्षो ने स्वयं संख्या का लक्ष्य बताकर विप्र महाकुम्भ को भब्य व सफल बनाने की शपथ ली 

वहीं मुख्य वक्ता स्वामी सुदर्शनाचार्य सहित राष्ट्रीय संरक्षक मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, राष्ट्रीय सचिव प्रमोद पालीवाल व विप्र महाकुम्भ आयोजक विप्र फाउण्डेशन डूंगरपुर के जिलाध्यक्ष नारायण पांड्या ने अधिकाधिक लोगो से इस कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE