नीमच। अग्रवाल विकास समिति सीएसवी अग्रोहा भवन का होली मिलन समारोह 7 मार्च 2023 मंगलवार को सीएसवी भवन पर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नवीन ऑफिस का पूजन एवं सदस्य पुस्तिका अग्रवंश का विमोचन अग्रवाल समाज अध्यक्ष सुरेश सिंहल एवं अग्रवाल विकास समिति अध्यक्ष महेश गर्ग द्वारा किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल विकास समिति सचिव कमल कुमार मंगल, कोषाध्यक्ष गोपालकृष्ण गर्ग, आरवी गोयल, ओमप्रकाश बंसल स्वतंत्र, ओपी सिंहल, गोपाल गर्ग जीएमडी, अशोककुमार धारडी सहित बडी संख्या में समाज के गणमान्यजन उपस्थित थे।