नीमच । नीमच-निम्बाहेड़ा फोरलेन पर बीती शाम भरभड़िया फंटे के यहाँ एक भयंकर सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना होते ही बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर एम्बुलेंस पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नीमच जिले के गांव रेवली देवली निवासी युवक विशाल पिता दिनेश नागदा उम्र 28 वर्ष कार से जावद फंटे से भरभड़िया फंटे की ओर जा रहा था। तभी अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और कार फोरलेन के दूसरी ओर जा पहुंची। जिससे कार को दूसरे वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना होते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। फिर लोगों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने युवक विशाल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।