नीमच। राष्ट्रीय स्तर के हास्य कलाकार व निर्देशक 66 वर्षीय अभिनेता सतीश कौशिक के निधन पर आज सुबह 11 बजे गांधी वाटिका में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी।
भाजपा किसान मोर्चा मुखर्जी मंडल नीमच, भाजपा सांस्कृतिक व कला प्रकोष्ठ एवं राजस्थानी फिल्म एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राजस्थानी फिल्म एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष व सांस्कृतिक कला प्रकोष्ठ भाजपा के जिला संयोजक एवं फिल्म डायरेक्टर हितेश सोलंकी, किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री चंद्रशेखर जायसवार ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में नगर के वरिष्ठ गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।