मनासा। तहसील मनासा के गांव देवरी खवासा के होनहार छात्र प्रीतम पिता गोविंद पाटीदार ने विपरीत पारिवारिक परिस्थितियों में भी संघर्ष करते हुए कठिन मेहनत कर भारतीय रेलवे के जूनियर अकाउंट असिस्टेंट वेस्टर्न रेलवे के पद पर नियुक्त होकर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रीतम पाटीदार को परिजनो और ईष्ट मित्रो ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य कामना की।