BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2023, 1:39 pm
KHABAR : आत्मनिर्भरता का संदेश देने वाली बुजुर्ग महिलाएं हुई सम्मानित, सहस्र औदिच्य ब्राह्मण समाज ने घर जाकर किया 3 बुजुर्गों का सम्मान, पढ़े जय गुप्ता की खबर

Share On:-

खरगोन। सहस्र औदिच्य ब्राह्मण समाज ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आत्मनिर्भरता व स्वावलंबन का प्रेरक संदेश दे रही समाज की तीन उम्रदराज महिलाओं का सम्मान किया। 93 वर्षीय सीता बाई ठक्कर, 96 वर्षीय पार्वती बाई जोशी व 80 वर्षीय विद्याबाई ठक्कर का उनके घर जाकर सम्मान किया। समाज के प्रतिनिधियों ने अभिनंदन पत्र व साड़ी भेंट की। वयोवृद्ध महिलाओं ने अपने जीवन के संघर्षों को बताया। 
उन्होंने कहा कि कठिनाई में भी हिम्मत नहीं हारना चाहिए। समाजजनों ने बताया जीवन में कठिन परिस्थितियों से जूझकर इन बुजुर्ग महिलाओं ने अपने परिवार को संभाला और बच्चों को ऊंचे पदों पर पहुंचाया। समाज के लिए यह प्रेरक है। इसलिए उनका घर जाकर सम्मान किया गया।
इस दौरान सुभाष ठक्कर, सुरेंद्र ठक्कर, अनिल ठक्कर, राजेंद्र ठक्कर, जयंत ठक्कर, राजेश ठक्कर, संजय ठक्कर, नीरज ठक्कर, रुपेश ठक्कर, विशाल शर्मा, अजय ठक्कर, नवीन जोशी, प्रफुल्ल जोशी, अमित ठक्कर आदि समाजजन मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE