नीमच। गीताजंलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल उदयपुर और रोटरी क्लब व इनरव्हील क्लब नीमच के संयुक्त तत्वावधान में कल 11 मार्च निःशुल्क विशाल चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। रोटरी सामुदायिक भवन में सुबह 10.30 से दोपहर 2 बजे तक मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों का मार्गदर्शन मिलेगा।