जावद। होलिका दहन के प्रश्चात प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कुंवारो के देवता बिल्लम बाउजी 9 दिनो तक विराजित होकर भक्तो को दर्शन देकर मन्नते पूर्ण करेंगे।
जावद में रिद्धी सिद्धी गणपती मंदिर धानमंडी पर होलिका दहन के 5 दिन प्रश्चात रंगपंचमी वार रविवार को प्रातः 10.15 बजे ढोल ढमाको की थाप पर धानमंडी, भंवरिया गली, झंडागली, सराफा बाजार, लक्ष्मीनाथ चौक तक भ्रमण करके विधिविधान मंत्रोच्चार से व्यापारियों व नगरवासियों की उपस्थिति में विराजित होंगे।
मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी, व्यापारी राजेन्द्र बोहरा, प्रवीण सोनी ने बताया कि करीबन 50 से अधिक वर्षो से होलिका दहन के प्रश्चात आने वाली रंगपंचमी को कुंवारो के देवता बिल्लम बाउजी को विराजित करने की पुरानी परम्परा के अनुसार रविवार को 9 दिनो तक अपने तय स्थान पर स्थापना होगे। कुंवारो के देवता बिल्लम बाउजी की पुजा अर्चना करके साष्टांग प्रणाम करने से शादी ब्याह सहित सभी प्रकार की मन्नते यहां तक की सैकडो लोगो की मन्नते भी पूरी हो चुकी है। बिल्लम बाउजी को मात्र अगरबत्ती, नारियल, मिठा पान, खोपरा चाहिए जो स्थापना स्थल पर उपलब्ध है।