BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2023, 4:39 pm
NEWS : प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज प्रतापनगर सेवा केन्द्र पर होली स्नेह मिलन एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयेाजित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज प्रतापनगर सेवा केन्द्र पर होली स्नेहमिलन एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयेाजित किया गया। कार्यक्रम मे बहीनो ने बी.के. आशा दीदी , अनिता दीदी, मधु दीदी और पतंजलि ग्रूप की सरस्वती शर्मा, सुशीला बहन, एवं उपस्थितस भी महिला शक्ति का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बी.के.आशा दीदी ने बताया कि होली मिलन अर्थात हम सभी सदा स्नेह, प्रेम, आनन्द, खुशी से सदा भरपुर रहे। जब हम उस पिता परमेश्वर से सदा जुडे रहते है तो साधारण नारी भी शिव शक्ति बन जाती है। नारी शक्ति सम्पूर्ण जगत की पालनहार है और अद्भूत शक्ति है। परमात्मा शिव ने नारी को विशेष शक्ति व वरदानो से भरपूर किया है। हमे केवल स्मृति की आवश्यकता है। यदि हम विस्मृति मे रहते है तो परमात्मा से प्राप्त शक्तियों और वरदानो का जीवन मे लाभ नही उठा सकते है। जिस प्रकार एक छोटा बच्चा मेले मे घुमता है अपने माता पिता के साथ तो उसे किसी प्रकार की चिन्ता नही रहती है। वैसे ही हम नारी शक्ति जीवन के हर क्षेत्र मे परम पिता शिव परमात्मा को अपना सच्चा साथी बनाये तो हमें भी कभी चिन्ता नही होगी। प्रतिदिन की दिनचर्या में परमात्मा के ध्यान के लिए कुछ समय अवश्य निकालना चाहिए। हमें स्वंय को शिवशक्ति समझना चाहिए। शास्त्रो मे कहा गया है कि जहॉ नारियों की पूजा होती है वहां देवताओ का निवास होता है। स्वंय विश्व रचियता परमात्मा शिव ने नारी शक्ति को सम्मान देकर विश्व के महापरिवर्तन के कार्य मे अपना सहयोगी बनाया है। अतः विश्व के हर नागरिक को नारी शक्ति का सम्मान अवश्य करना चाहिए। तभी भारत पुनः विश्वगुरू बनेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE