चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल चित्तौड़गढ़ द्वारा रविवार 12 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन तेरापंथ भवन में किया जाएगा।
मंत्री ऋतु सुराणा ने बताया कि यह आयोजन मंच अध्यक्ष प्रीति ढीलीवाल की अध्यक्षता, मनोरमा अजमेरा के मुख्य आतिथ्य एवं आनंदी जाड़ावत के विशिष्ठ आतिथ्य में सम्पन्न होगा। प्रतिवर्ष महिला दिवस पर विशिष्ठ महिला को प्रेरणा सम्मान दिये जाने के क्रम में इस वर्ष यह सम्मान पुलिस विभाग की सजग प्रहरी सीआई सुशीला खोईवाल को दिया जाएगा। ब्रह्माकुमारी बहन आशा ने अपने उद्बोधन ‘‘द पावर आफ साईलेन्स’’ में जीवन जीने की प्रेरणा देंगी।