नीमच। फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता, हास्य कलाकार और निर्देशक सतीश कौशिक के असामयिक निधन पर नीमच की गांधी वाटिका में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा भाजपा किसान मोर्चा मुखर्जी मंडल नीमच, भाजपा सांस्कृतिक व कला प्रकोष्ठ एवं राजस्थानी फिल्म एसोसिएशन के सदस्य शामिल रहे। इस दौरान दो मिनिट का मौन रखकर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि एवं शब्दांजलि अर्पित की गई। वहीं इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ने भी शिरकत की और श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान 66 वर्षीय प्रख्यात कलाकार स्वर्गीय सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि सभा में मौजूद जिलेभर से आए कलाकारों ने नम आंखों से याद किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। बताते चलें कि सतीश कौशिक ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और उनकी अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उनके द्वारा की गई फिल्मों में उनके नाम मुक्ता स्वामी, हेलीकॉप्टर, कैलेंडर आदि ने लोगों को खूब आकर्षित किया।