निम्बाहेड़ा । अब्बासी भिश्ती समाज ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार दोपहर को पूरे राजस्थान में एक साथ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसी क्रम में निम्बाहेड़ा में राजस्थान भिश्ती समाज सुधार समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष, निम्बाहेड़ा औकाफ कमेटी सदर व पार्षद मोहम्मद सलीम अब्बासी के नेतृत्व में समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के दौरान निम्बाहेड़ा औकाफ सदर व अब्बासी भिश्ती समाज सुधार समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम चाचा, अब्बासी समाज के राष्ट्रीय सचिव हाजी शरीफ अब्बासी, मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद उमर, मुन्ना खान, असलम अब्बासी, मल्ला कमेटी सदर मुस्तफा अब्बासी, सेराज अब्बासी, मुन्ना अब्बासी, फिरोज अब्बासी, इस्माइल अब्बासी, नबी अब्बासी, खालिद अब्बासी, मोनू अब्बासी, अफसर अब्बासी, आतिफ अब्बासी, अलादीन अब्बासी, मजर अब्बासी, शोएब अब्बासी, माजिद अब्बासी, युवा कमेटी सदर सोनू अब्बासी, मुस्तफा अब्बासी सहित समाज के समस्त गणमान्य जन उपस्थित थे।