निंबाहेड़ा । इंद्रा कॉलोनी चौराहा बस स्टैंड के पास स्थित श्री महाकालेश्वर मन्दिर पर चैत्र कृष्ण पक्ष के अवसर पर सुबह बाबा महाकाल का रुद्राभिषेक, यज्ञ हवन, एवं मंदिर शिखर पर कलश स्थापना कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की उपस्थिति में हुआ।
मंत्री आंजना ने यहां महाकालेश्वर मन्दिर पर आयोजित समस्त कार्यक्रमों में भाग लेकर कलश स्थापना, रुद्राभिषेक, एवं यज्ञ हवन इत्यादि का धर्म लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा, पालिका उपाध्यक्ष परवेज़ अहमद, पूर्व युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष एवं पालिका पार्षद रवि प्रकाश सोनी, जिला आयोजन समिति के सदस्य एवं पालिका पार्षद मनोज पारख, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जसवंत आंजना, पार्षद राजेश सांड, शोभाराम जाट, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष धीरज नगरिया, अंबालाल पाराशर, नीतेश आंजना, बाबू खान मेव, विकास धाकड़, पंडित श्याम बैरागी, हरिशचंद शर्मा, आशुतोष टांक, यजमान सहित स्थानीय धर्मप्रेमी भक्तजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
मंत्री आंजना के महाकालेश्वर मन्दिर परिसर स्थल पहुंचने पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय वार्डवासियों द्वारा अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया।