मनासा। तहसील के कंजार्डा क्षेत्र में शुक्रवार शाम को एक भीषण दुर्घटना हो गई । जिसमे एक ट्रेक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गयी वहीं महिला के पति की ईलाज के दौरान मौत हो गई।
मनासा थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार शांतिबाई पति नानालाल राठौर (तेली) 60 वर्ष एवं नानालाल पिता राधुजी 65 वर्ष निवासी कंजार्डा जो अपनी मोटरसाइकिल पर खेड़ली से कंजार्डा जा रहे थे तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर चालक ने तेज गति और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया । टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक की पत्नी शांतिबाई की मौके पर ही मौत हो गई एवं नानालाल गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची । जहां दोनों को मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया । जहाँ नानालाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिनका शनिवार की सुबह पीएम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने पंचनामा बनाकर फरार ट्रेक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।