चित्तौड़गढ़। अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन का संभागीय अधिवेशन 12 मार्च को भीलवाड़ा में आयोजित होने जा रहा है। चित्तौड़गढ़ महामंत्री सीए नितेश सेठिये ने बताया कि भीलवाड़ा में होने वाले अधिवेशन की जिला अध्यक्ष सुनील जागेटिया के नेतृत्व में जोर शोर से तैयारियां जारी है। अधिवेशन में प्रांतीय उपाध्यक्ष आई एम सेठिया, सुशीला लड्ढा, मंत्री गोपाल मुंदड़ा, ममता शरदा, युवा मंत्री दीपक अग्रवाल, महिला जिला अध्यक्ष अंकुर गोयल, महामंत्री लीला आगाल, युवा अध्यक्ष हेमन्त डांगी, महामंत्री नीलेश बल्दवा इत्यादि के नेतृत्व में चित्तोड़ जिले से 50 से अधिक पदाधिकारी इस अधिवेशन में शामिल होंगे। अधिवेशन में वैश्य समाज जिसमे जैन, माहेश्वरी, अग्रवाल समाज के एकता एवं विकास पर चर्चा होगी। इसमें अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल भी भाग लेंगे।