गरोठ। भारतीय किसान संघ द्वारा दिनांक 10 मार्च को किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला अपर कलेक्टर को सैकड़ों की संख्या में ज्ञापन दिया गया।
भारतीय किसान संघ ने ज्ञापन में मांग की है कि असमय बारिश और ओले गिरे जिससे फसलों में नुकसान हुआ है। जिसका फसल बीमा, मुआवजा राहत राशि किसानों को मिले एवं जिले में विद्युत कम्पनी की लापरवाही के कारण आए दिन घटनाएं होती रहती हैं। वर्तमान में सिंचाई करने वाले शेड्यूल परिवर्तन कर सुबह 5 से 11 बजें तक किया जाए। साथ ही बिजली के लटकते तारों को व्यवस्थित किया जाए। इन तारों की वजह से कभी कोई जनहानि हो सकती है। जिले में मवेशियों के खाने योग्य भुसा जिले से बाहर ले जाने पर प्रतिबंध है फिरभी इसका व्यावसायिक उपयोग हेतु बाहर भेजा जा रहा है।
गरोठ क्षेत्र सहित जिले के सभी किसान दशपुर कुंज पर एकत्रित हुए। बैठक कर नारेबाजी करते हुए वाहन रैली के रूप में जिला कलेक्टर मुख्यालय सुशासन भवन पहुँच ज्ञापन दिया।
जिला ईकाई मन्दसौर प्रचार प्रसार प्रमुख मुकेश चौधरी जाट ने चेतावनी देते हुए बताया कि सरकार किसानों की विभिन्न मांगों को पूरा करे अन्यथा खामियाजा भुगतने को तैयार रहें।
ज्ञापन देने के दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष जिला प्रभारी डुंगरसिंह सिसोदिया, संभाग अध्यक्ष भंवरसिंह पंवार, जिला महिला सहयोजिका आशा कुंवर, प्रांतीय सदस्य जिला संरक्षक राधेश्याम पाटीदार, जिला अध्यक्ष बद्रीलाल पाटीदार, जिला मंत्री राधेश्याम ठन्ना, कोषाध्यक्ष भगवानदास बैरागी, जिला प्रसार प्रमुख मुकेश चौधरी जाट, गरोठ जिला मंत्री रामनिवास बैरागी, उपाध्यक्ष सरदार सिंह चौहान, गरोठ तहसील अध्यक्ष गोविंदसिंह परमार, बालूसिंह सिसोदिया, मेहरबानसिंह तंवर, सदस्य कोमल पुरी, मदनसिंह सिसोदिया, राधेश्याम पाटीदार, मन्दसौर तहसील अध्यक्ष भंवरलाल कुमावत, मदनलाल टांक, बसन्तीलाल, सीतामऊ तहसील अध्यक्ष मोहनलाल लोहार, अनुराग जाट, प्रकाश लालाखेडा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।