सरवानिया महाराज। दड़ौली अंचल के प्रसिद्ध अंबामाता मंदिर पर चैत्र नवरात्री में भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेला समिति ने मेले की अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
उक्त जानकारी देते हुए अंबामाता मेला समिति के अध्यक्ष मनोहर लाल राठौर ने बताया कि समिति की गत दिवस अंबामाता मंदिर पर एक बैठक आयोजित हुई। जिसमे तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा हुई। मेला परिसर में दुकानों का आवंटन 8 दिन पूर्व ही कर दिया जाएगा। 22 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्री महोत्सव को भव्य रूप से मनाया जावेगा। 22 मार्च को दड़ौली से भव्य कलश यात्रा से धार्मिक कार्यों की शुरुआत होगी। मेला परिसर में 22 मार्च से 30 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 11 से 4 बजे तक शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा। सैलाना के प्रसिद्ध संत पंडित जितेंद्र नारायण नागर के द्वारा प्रतिदिन कथावाचन होगा। कथा विराम दिवस पर अभिमंत्रित रुद्राक्ष का वितरण भी किया जावेगा।
रात दिन नो दिनों तक शक्ति की भक्ति में रहेगा अंचल-
रात्रीकालीन कार्यक्रमों की शुरुआत 22 मार्च को शूटिंग व्हालीबाल प्रतियोगिता से होगी। 24 मार्च को सुंदर काण्ड निलेश रावल की टीम द्वारा, 25 को भजन संध्या, 26 को रंगारंग आर्केस्टा, 28 को खाटू श्याम जी की भजन संध्या, 29 को महाष्टमी का हवन, ओर 30 को ऑर्केस्ट्रा के साथ मेले का समापन होगा। संजय नागोरी दड़ौली ने बताया कि अंचल में मां की महीमा की ख्याति भक्तजनों के सरचढ़ कर बोलती हैं। माँ भक्तों की मुरादें पूरी करती हैं तो भक्त मां को श्रद्धा के साथ पुजते है। यहां लोग मुंह मांगी मुराद पाकर खुशी के साथ शक्ति की भक्ति में रत रहते हैं।