जावद । श्रीवास्तव परिवार के युवा अनिल कुमार चन्दाबाई श्रीवास्तव के सुपुत्र व जीम संचालक लखन श्रीवास्तव के बडे भाई जावद प्रेस क्लब सचिव आकाश श्रीवास्तव एवं पल्लवी गौड का मांगलिक कार्यक्रम जावद बावल दरवाजा स्थित सामुदायिक भवन में आशीर्वाद समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। स्नेहभोज में योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उभरते नेता नारायण सोमानी भी पहुंचकर स्टेच पर जाकर आकाश संग पल्लवी को केसरिया दुपट्टा ओढाकर आशीर्वाद देकर श्रीवास्तव परिवार को बधाई व शुभकामनाए दी।
इस मौके पर विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सेन, युवा नेता शुभम अहीर, सुधीर सेन, ओमप्रकाश सोनी सहित युवाजन मौजूद रहे। दो दिवस पहले बुधवार को कसेरा बाजार स्थित नीज निवास से आकाश श्रीवास्तव घोडी पर सवार होकर बैंड बाजे, ढोल ढमाको की थाप पर बिंदोली नगर के प्रमुख मार्गो से निकली। बागडिया गली कार्नर पर जावद प्रेस क्लब द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया।
शुक्रवार को जावद सामुदायिक भवन में आयोजित आशीर्वाद समारोह में भी जावद प्रेस क्लब संरक्षक जगदीश चंद्र न्याती, अध्यक्ष दिपेश जोशी, प्रवक्ता नारायण सोमानी, सहसचिव आशीष बंग, सदस्य नंदकिशोर दमामी सहित पत्रकार साथियो ने स्टेच पर जाकर आकाश संग पल्लवी को बधाई देकर शुभकामनाए दी।