मनोहर थाना। कस्बे में भारतीय किसान संघ की बैठक नवीन कृषि उपज मंडी मनोहर थाना में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष बालचंद लोधा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भारतीय किसान संघ स्थापना दिवस मनाया गया तथा बेमौसम बरसात ओलावृष्टि तेज हवाओं से किसानों की फसल लगभग पूरी तरह चौपट हो चुकी है, खराब हुई फसलों की निष्पक्ष जांच व सर्वे करवाने एवं खरीफ फसलों की मुआवजा राशि के लिए उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। बैठक में मुकेश लोधा खाकरा गूजरान को किसान संघ तहसील प्रचार प्रमुख बनाया गया।
इस दौरान भारतीय किसान संघ के तहसील मंत्री नेमीचंद, तहसील उपाध्यक्ष बद्रीलाल लोधा, तहसील उपाध्यक्ष नंदकिशोर मीणा, सह मंत्री हरिमोहन मीणा, कामखेड़ा पंचायत प्रभारी रंगलाल मीणा, गुलाबचंद, कन्हैयालाल नागर, राजू लाल, रतन लाल, बजरंगलाल मीणा, लखन लोधा, गोपीलाल, रिंकू लोधा आदि किसान संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे।