BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 11, 2023, 2:37 pm
BIG NEWS : जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत का मामला, विधायक परिहार के सामने परिजनों ने रोते-बिलखते लगाई न्याय की गुहार, बापू ने लगाया तुरंत फोन, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। जिला अस्पताल में प्रसूता निशा सोनी की मौत के बाद माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा था। जिसको देखकर क्षेत्रीय विधायक दिलीपसिंह परिहार जिला चिकित्सालय पहुंचे। विधायक परिहार ने सिविल सर्जन से बात की और मामले में कोताही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाई के निर्देश दिए। 

इस दौरान विधायक परिहार से मृतक निशा के परिजनों ने रोते बिलखते हुए न्याय की गुहार लगाई। मृतक निशा की माँ ने रोते गिड़गिड़ाते हुए परिहार से कहा कि दोषियों पर सख्त कार्यवाई हो। जिसने भी गलत इंजेक्शन लगाया है उस पर कानूनी कार्यवाई की जाए। इसके बाद विधायक परिहार ने कलेक्टर मयंक अग्रवाल को फोन लगाया और कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जाँच की जाए और जो भी दोषी हो उस पर सख्त कार्यवाई की जाए। 

मृतका के परिजनों ने विधायक को बताया कि गत रात्रि में जब निशा को लेकर जिला अस्पताल आए तो तब मृतका के पिता, भाई और सास से स्टाफ द्वारा कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवाए गए। उसके बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि कोरे कागज पर स्टाफ ने चालाकी करते हुए लिख दिया कि हमारी प्रसूता के पेट में बच्चे ने गन्दा पानी कर रखा है। हमें बड़े ऑपरेशन की सलाह दी है। लेकिन हम ऑपरेशन नहीं करवाना चाहते है। परिजनों ने आरोप लगाया कि जब हमने हस्ताक्षर किए थे तब ऐसा कुछ नहीं लिखा हुआ था और ना ही हमें ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी गई। जिसके बाद विधायक ने परिजनों को आश्वस्त किया की इस घटना के पीछे कोई भी अधिकारी हो किसी को बक्शा नहीं जाएगा।      

विधायक और पुलिस प्रशासन के बहुत समझाने और पक्का आश्वासन देने के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के उपरांत मृतक निशा की बॉडी को लेकर मृतका के ससुराल मंदसौर के लिए रवाना हुए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE