BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 11, 2023, 5:16 pm
NEWS : असुरक्षित कार्य को ना कहने की प्रतिज्ञा के साथ हिन्दुस्तान जिंक में 52 वां सुरक्षा सप्ताह सम्पन्न, पवन कुमार गोयल ने कहा- सुरक्षा के प्रति जानकारी एवं समझ के साथ अमल आवश्यक, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडगढ़। हम सभी सुरक्षा के बारे में भलीभांती जानते व समझते है लेकिन उसे अमल में लाना जरूरी है, निजी जीवन में सुरक्षा के प्रति जानकारी एवं समझ से ही हम स्वयं एवं परिवार को सुरक्षित रख सकते है। यह बात वरिष्ठ निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर पवन कुमार गोयल ने जिंक चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर में आयोजित 52वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के प्रति लापरवाही हमें मुश्किल में डाल सकती है। उन्होंने कहा कि हम सभी को दुर्घटनाओं से बचाव के लिये सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता के प्रति प्रतिबद्ध रहना होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया एवं सभी को सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के लोकेशन हेड दीपक सोपोरी ने कहा कि हमें असुरक्षित कार्य को ना कहना है साथ ही सुरक्षा की शुरूआत स्वयं से एवं घर से ही आवश्यक है। किसी भी कार्य को करने से पहले हम उस कार्य को करने के सुरक्षित तरिकों के बारे में सोचा जाएं तो शून्य दूर्घटना और शून्य क्षति के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। हमें हमारें व्यवहार में बदलाव आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमें यह प्रयास करना होगा की चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर सुरक्षा मानकों के लियें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उदाहरण प्रस्तुत करें। उन्होंने संयत्र में सेफ्टी सर्कल बनाने, मैन्यूअल जोखिम कार्याे में इलिमनेशन और मशीन गार्ड को सुनिश्चित करने पर बल दिया।
महामंत्री मजदूर संघ घनश्याम सिंह राणावत ने उपस्थित कर्मचारियों एंव अधिकारियों से सुरक्षा के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने एवं सुरक्षा को सदैव प्राथमिकता में रखते हुए सुरक्षा के राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील की।
सुरक्षा प्रमुख आदित्य सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत कर वर्षभर के सुरक्षा प्रदर्शन एवं कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराते हुए उद्योग के साथ ही घर एवं सड़क सुरक्षा हेतु चलाएं जा रहे कार्यक्रमों,  समुदाय और प्रशासन के साथ मिल कर सुरक्षा जागरूकता अभियान की जानकारी दी। सुरक्षा सप्ताह के दौरान सुरक्षा रैली, रन फॉर सेफ्टी मैराथन, कॉलानी में सुरक्षा जागरूकता, राजकीय विद्यालयों में प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम, विभिन्न  प्रतियोगिताओं पोस्टर प्रतियोगिता सुरक्षा नारा प्रतियोगिता क्वीज का आयोजन किया गया एवं कार्यक्रम में विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह में पायरो, हाइड्रों एवं सीपीपी की टीम ने नुक्कड नाटक से सुरक्षा जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर यूनिट हेड पायरो कमोद सिंह, यूनिट हेड हाइड्रो विनोद कोठारी सेफ्टी विभाग से  अभिषेक कोठारी, अर्जुन डीएम, जीवितेश उपाध्याय,छायांक देशमुख, दीपक पटेल, उषा शर्मा, भगवती पालीवाल, सुरेश खटीक, शुभम साहू , रेणु श्रृंगी, व्यावसायिक भागीदारों के समस्त हेड, मजदूर संघ पदाधिकारी एसके मौड, सहित जिंक अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE