BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 11, 2023, 6:16 pm
KHABAR : उच्चतम व्यवस्थाओं के बीच यहां के बच्चे अपना समग्र विकास कर अपना भविष्य तय कर पाए- ग्रीनकों, कंपनी ने दी विद्यालय में 1 लाख रूपए की जरुरी सामग्री, पढ़े अजयसिंह सिसौदिया के साथ शेख इसाक की खबर

Share On:-

रामपुरा। तहसील मुख्यालय के समीप ग्राम पंचायत अमरपुरा के अंतर्गत आने वाली प्राइमरी पाठशाला, सालारमाला में आज दिनांक 11 मार्च 2023 को ग्रीनको एमपी- 01 आईआरईपी प्रालि के उप परियोजना निर्देशक आनंद सीएच के द्वारा कम्प्यूटर सेट, एलईडी लाइटें व सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों के लिए फर्नीचर आदि को परियोजना क्षेत्र विकास के अंतर्गत वितरण किया गया। जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए है। इस दौरान ग्राम पंचायत अमरपुरा के प्रतिनिधि, स्कूल अध्यापक व बच्चे उपस्थित रहे। स्कूल व पंचायत के प्रतिनिधियों ने ग्रीनको कंपनी का इस कार्य के लिए धन्यवाद किया। 

इस अवसर पर ग्रीनको प्राइवेट लिमिटेड की ओर से महाप्रबंधक तिलक राज शर्मा, उप महाप्रबंधक सुधाकर व प्रबन्धक अमीत सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रीनको कंपनी गांव के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और परियोजना के आस पास के गांव के समग्र विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। ग्रीनको कंपनी को एक आदर्श के रूप में स्थापित किया जाएगा जहां उच्चतम व्यवस्थाओं के बीच यहां के बच्चे अपना समग्र विकास कर अपना भविष्य तय कर पाए। ग्रीनको कंपनी का यही प्रयास है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE