BREAKING NEWS
BIG NEWS : 14 मई के दिन क्रॉस चेक के दौरान अगर मजदूरों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : एमपी की इस विधानसभा क्षेत्र में 07 मई को.. <<     KHABAR : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान दलों में शामिल कर्मचारियों की आवास.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ ने लम्बित प्रकरणों को.. <<     REPORT : जिले के ग्राम दडोली में पाईप लाईन का कार्य.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक, गर्मी.. <<     NEWS : हर्षोल्लास से मनाई सेन जयंती, पूजन अर्चन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     NEWS : एकोन विंशति कल्याण महाकुंभ के भव्य आयोजन.. <<     KHABAR : लोकसभ निर्वाचन 2024 के तहत मतदाता 13.. <<     NEWS : भूजल के अवैध दोहन पर कार्यवाही, विद्युत.. <<     NEWS : डीएसटी की जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्यवाही, 61.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : नवीन शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत तीन दिवसीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 11, 2023, 6:22 pm
BIG REPORT : पार्षद नगमा हुसैन कारपेंटर और क्षेत्रीय रहवासियों का प्रदर्शन, जब विधायक परिहार के मकान के सामने खड़ी हुई ये समस्या तो लगाया बड़ा आरोप, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रताप चौक से नीमच सिटी में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्ग पर नृसिंह मंदिर के पास की नालियां जाम होने से विगत 3 दिनों से नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा हैं, लेकिन नगर पालिका के अधिकारियों ने इस पर अभी तक ध्यान नहीं दिया है। रविवार को रंग पंचमी का जुलूस नृसिंह मंदिर से ही निकलेगा। इसलिए गंदगी से परेशान नागरिकों ने शनिवार दोपहर 1 बजे नृसिंह मंदिर के बाहर सड़क पर क्षेत्रीय वार्ड क्रमांक 4 की पार्षद नजमा हुसैन कारपेंटर, नगर पालिका परिषद के मुख्य नपा अधिकारी गरिमा पाटीदार के खिलाफ नारेबाजी की। 
नारेबाजी के बाद नागरिकों ने बताया कि गंदगी से पटी यह सड़क विद्यापति बालाजी, नरसिंह मंदिर, छावनी, पिपली चौक, खेड़ी मोहल्ला, सिटी क्षेत्र के प्रमुख मार्गों को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है। इसके चलते इस पर यातायात का दबाव सुबह से लेकर शाम तक बहुत रहता है। दोपहिया वाहनों से पैदल चलने वाले लोगों पर गंदगी के छींटे भी लग रहे हैं। नगरपालिका कर्मचारियों की लापरवाही के चलते बरसात के दिनों में भी नाली का गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है। नालियों की सफाई नियमित नहीं की गई। इस कारण नालिया जाम हो गई और गंदगी और पानी सड़कों पर बह रहा है। 

क्षेत्रवासियों ने बताया कि पिछले 3 दिनों से नागरिक परेशान हो रहे हैं, लेकिन नगर पालिका अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं गया है। क्षेत्र के नागरिकों ने मांग की है कि नालियों की सफाई कर लोगों को गंदगी भरी सड़क से निजात दिलाएं। ताकि मंदिर जाने वाले श्रद्धालु स्वच्छ मन से मंदिर में दर्शन कर पूजा आराधना कर सकें। स्वामी विवेकानंद कॉलेज व स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों का प्रमुख मार्ग भी यहीं होने से विद्यार्थी भी परेशान हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य चिकित्सा केंद्र पर जाने का प्रमुख मार्ग यहीं है, इसीलिए महिलाएं बुजुर्ग रोगी भी परेशान है। क्षेत्रीय पार्षद नजमा बी हुसैन कारपेंटर के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन के समय क्षेत्रीय नागरिक सोनू तिवारी, नीलेश कुमार, ब्रजराज सिंह चौहान, भाजपा किसान मोर्चा मुखर्जी मंडल महामंत्री चंद्रशेखर जयसवार, भाजपा दीनदयाल मंडल अल्पसंख्यक महामंत्री रईस हुसैन पटवा, राहुल माली, आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
-
इनका कहना-
विधायक दिलीप सिंह परिहार से नीमच सिटी नरसिंह मंदिर के पास नाली निर्माण की मांग की गई है नगरपालिका के सीएमओ गरिमा पाटीदार, क्षेत्र के पार्षद नजमा हुसैन कारपेंटर, नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी श्याम टांकवाल को क्षेत्र के नागरिकों ने पूर्व में 1 माह पूर्व तथा उसके बाद शनिवार दोपहर को भी अवगत कराया था। उन्होंने  कहा कि नगरपालिका की जेसीबी मशीन अन्य जगह अतिक्रमण हटाने के अभियान में व्यस्त है। उपलब्ध होते ही क्षेत्र की सफाई की जाएगी।- सोनू तिवारी, क्षेत्रीय नागरिक, 

‘क्षेत्र के नागरिकों ने बताया कि रंगपंचमी के त्यौहार पर गैर का जुलूस नरसिंह मंदिर से ही प्रारंभ होता है। यदि समय रहते सफाई नहीं की गई तो इस बार त्यौहार में गंदगी के कारण श्रद्धालु भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।- चंद्रशेखर जयसवार, भाजपा किसान मोर्चा मुखर्जी मंडल महामंत्री 

‘नगर पालिका परिषद के अतिक्रमण हटाओ अभियान में जेसीबी मशीन व्यस्त है। वहां से उपलब्ध होते ही नरसिंह मंदिर क्षेत्र में सफाई का कार्य करवाया जाएगा।- श्याम टांकवाल, नगर पालिका अधिकारी

‘क्षेत्रीय कांग्रेस पार्षद जीतने के बाद वार्ड विकास के लिए कभी देखने नहीं आते हैं। बरसात में भी पानी भरने से मंदिर में आवागमन में परेशानी होती है। नाली बनाने की मांग का प्रस्ताव नगर पालिका अधिकारियों को अवगत कराया गया है। पार्षद नजमा हुसैन कारपेंटर चुनाव जीतना होता है। जब वोट लेने आते हैं उसके बाद आकर नहीं देखते हैं।- ब्रजराज सिंह, बजरंग दल क्षेत्रवासी


सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी का केंद्र है। दरोगा को प्रतिदिन जानकारी में दिखता है। नृसिंह मंदिर क्षेत्र में सीवरेज फुटने की जानकारी की सूचना मिली है। लेकिन नालियों की सफाई की गंदगी का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है फिर भी नगरपालिका के उच्च अधिकारियों को अवगत करा कर शीघ्र ही गंदगी की सफाई करवाने का प्रयास किया जाएगा।- नजमा हुसैन कारपेंटर, क्षेत्रीय पार्षद वार्ड क्रमांक 4

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE