नीमच। रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब के संयुक्त तत्वाधान में विशाल निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। रोटरी क्लब डिस्ट्रिक 3040 के मण्डलाध्यक्ष ने शिविर का शुभारंभ किया। रोटरी क्लब भवन में आयोजित इस शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने भी शिरकत की। रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब नीमच के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को स्थानीय गोमाबाई रोड रोटरी क्लब भवन में विशाल निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन हुआ।
आयोजित शिविर में गीतांजली मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल और उदयपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक ने मरीजों को हृदयरोग, अस्थि जोड़ प्रत्यारोपण रोग, नाक, कान, गला रोग, त्वचा रोग जैसी बीमारियों की जांच कर परामर्श दिया। शिविर की शुरुआत जहा रोटरी क्लब डिस्ट्रिक 3040 के मण्डलाध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने की। इस दौरान शिविर में करीब 25 टीबी मरीजों को फूड बास्केट भी वितरित किए गए।