नीमच। जन-जन की आस्था का केंद्र गढ़बोर भगवान चारभुजा नाथ के दिव्य दर्शन के लिए मेवाड़ मालवा अंचल के श्रद्धालु 13 वर्ष की श्रृंखला में परंपरागत श्री चारभुजा मित्र मंडल जिला नीमच के तत्वावधान में नीमच से चारभुजा गढ़बोर पैदल यात्रा फागोत्सव 13 वें वर्ष में प्रवेश करते हुए पदयात्रा का शंखनाद 14 मार्च मंगलवार को सुबह 5ः15 बजे नीमच से होगा। पदयात्रा 14 मार्च से 21 मार्च तक चलेगी।
यात्रा संयोजक राजेंद्र मंडोवरा राजू, मुरली मंडोवरा ने संयुक्त रूप से बताया कि फागोत्सव पदयात्रा 14 मार्च मंगलवार को नीमच से सुबह 5ः15 बजे प्रारंभ होकर राधा कृष्ण मंदिर धीनवा राजस्थान पहुंचेगी। जहां से 15 मार्च बुधवार को प्रस्थान कर सांवरियाजी मंदिर भादसोड़ा पहुंचेगी। वहां से 16 मार्च गुरुवार को भादसोडा चौराहा से प्रस्थान कर श्री बालाजी मंदिर संनवाड पहुंचेगी। वहां से 17 मार्च शुक्रवार को प्रस्थान कर कांकरोली पहुंचेगी। जहां से 18 मार्च शनिवार को प्रस्थान कर चारभुजा रोकडिया हनुमान पहुंचेगी। जहां से 19 मार्च रविवार को श्री रूपनारायणजी दर्शन उपरांत रोकडिया हनुमानजी में रात्रि विश्राम होगा तथा 20 मार्च सोमवार को अखंड रामायण पाठ रोकडिया हनुमान जी में आयोजित किया जाएगा तथा 21 मार्च मंगलवार को अखंड रामायण पाठ का विश्राम दोपहर 12ः15 बजे होगा। महा आरती के बाद प्रसादी वितरण के बाद वापसी के लिए सभी श्रद्धालु भक्त अपने-अपने गंतव्य स्थान की ओर प्रस्थान करेंगे।