मनासा। मनासा-रामपुरा रोड़ पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमे तेज रफ़्तार कार को बचाने के चक्कर में बस खाई में गिर गई। बस में सवार यात्रियों को चोट लगने की सूचना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर से आने वाली जयश्री बस मनासा-रामपुरा मार्ग पर गोटा पिपलिया के नजदीक तेज गति से चल रही एक अल्टो कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस में लगभग 18 यात्री सवार थे। बस पलटने से कुछ यात्री घायल हो गए। गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। अल्टो कार में सवार लोगो को भी चोट आई है।