BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 12, 2023, 1:01 pm
BIG NEWS : रंगपंचमी की मस्ती में डूबा इंदौर, 3 किमी लम्बी गेर में शामिल हुए लाखों लोग, आमजन का उत्साह चरम पर, पढ़े खबर  

Share On:-

इंदौर। रंगपंचमी के अवसर पर इंदौर में ऐतिहासिक गेर निकल रही है। जहां तक नजर जा रही है, वहां तक जमीन से लेकर आसमान तक उड़ते रंग-गुलाल नजर आ रहे हैं। लोगों का उत्साह चरम पर है। जैसे-जैसे गेर आगे बढ़ रही है लोगों का हुजूम बढ़ता जा रहा है। करीब एक लाख से ज्यादा लोग इसमें शामिल हैं। शहर की इस ऐतिहासिक गेर में शामिल होने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग परिवार के साथ और युवाओं की टोली राजवाड़ा पहुंची है।

तीन किमी से लंबी गेर निकलने का सिलसिला दोपहर 2 बजे तक चलेगा। कॉलोनियों और गली-मोहल्लों में लोग एक-दूसरे को रंग लगा रहे हैं। वहीं सराफा बाजार और गोपाल मंदिर के आसपास भी लोग रंगपंचमी खेलते नजर आ रहे हैं।

गैर इंदौर के ह्रदय स्थल राजबाड़ा पहुँच गई है। हिंद रक्षक की फाग यात्रा गोराकुंड से निकल चुकी है। इससे आगे निकल रही नगर निगम की गेर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी शामिल हैं। इसमें महापौर सहित अन्य पार्षद व भाजपा नेता ट्रैक्टर में बैठकर आगे बढ़ रहे हैं। नगर निगम की गेर में इस बार लोगों पर पानी की बौछारें डाली जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE