BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 12, 2023, 2:13 pm
KHABAR : टीम जीवनदाता को मिला  एशिया वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड अंतर्राष्ट्रीय सम्मान, बीकानेर में आयोजित हुआ समारोह, पढ़े महेंद्र भटनागर की खबर  

Share On:-

कंजार्डा। बीकानेर राजस्थान में 11 व 12 मार्च को दो दिवसीय राष्ट्रहित फाउंडेशन और कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में सामाजिक कार्यकर्ताओं का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन व ग्लोबल ह्यूमिनिटी चेंज मेकर अवार्ड 2023 रविन्द्र रंगमंच में आयोजित किया गया। जिसमें भारत देश के समस्त जिलों से व अनेक देशों से भी सामाजिक कार्यकर्ता पधारें। जिसमे टीम जीवनदाता नीमच को एशिया वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड मेजर लेफ्टिनेट डॉ सुरेश कुमार सैनी द्वारा ग्लोबल ह्यूमिनिटी चेंज मेकर अवार्ड से नवाजा गया। 

टीम की तरफ से सम्मान प्राप्त करने पहुँचे सोनु धाकड़ ने बताया कि यह सम्मान टीम से जुड़े प्रत्येक रक्तवीर व रक्तवीरांगना का सम्मान है, जो टीम के लिए समर्पित है व जिन्होंने आपातकाल और शिविर में किसी का जीवन बचाने हेतू रक्तदान किया है।

बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कारगिल योद्धा नायक एन के दीपचंद, जिन्होंने भारत पाकिस्तान कारगिल युद्ध लड़ा व कई आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा व मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने अंग गवाए व ब्रांड एम्बेसडर डॉ नीरज के पवन आईएएस डिवीजन कमिश्नर बीकानेर राजस्थान व मरुधरा की शान सेना मेडल कर्नल हेमसिंह शेखावत के आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE