BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 12, 2023, 3:07 pm
BIG NEWS : रंगपंचमी के अवसर पर नीमच सिटी में निकली गेर, पलाश के फूलो के रंग से सराबोर हुआ क्षेत्र, विधायक परिहार सहित कई वरिष्ठजन हुए शामिल, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। रंगपंचमी पर आज शहर के नीमच सिटी क्षेत्र में रियासत कालीन परंपरानुसार त्यौहार मनाया गया। सुबह 11 बजे सरदार मोहल्ला नृसिंह मंदिर पर पूजा-अर्चना के साथ परंपरागत गेर निकली। इसमें सर्व समाजजन शामिल हुए और प्राकृतिक रंग से होली खेलते हुए गेर निकाली। 

नीमच शहर में होली के दूसरे दिन धुलेंडी से रंग पंचमी और रंग तेरस तक रंगों का पर्व परंपरानुसार मनाया जाता है। होली पूजन व दहन शहर में एक साथ एक ही दिन मनाया जाता है लेकिन नीमच छावनी क्षेत्र में होली के दूसरे दिन रंगों का पर्व धुलेंडी मनाई जाती है। शहर में परंपरानुसार गेर निकलती है और संपूर्ण शहर रंग में सराबोर हो जाता है। जबकि सिंधिया रियासत कालीन नीमच सिटी में धुलेंडी से ज्यादा उत्साह रंग पंचमी और रंग तेरस पर रहता है। बघाना में धुलेंडी के साथ रंग पंचमी व रंग तेरस अलग-अलग मोहल्लों में मनाई जाती है। 

आज नीमच सिटी में रंग पंचमी महोत्सव समिति सरदार मोहल्ला द्वारा रंग पंचमी पर उत्साह और परंपरागत तरीके से बैंडबाजों के साथ गेर निकली। गेर सुबह 11 बजे सरदार मोहल्ला नृसिंह मंदिर से प्रारंभ हुई। इसमें युवाओं की टोली लेझिम बजाते हुए तो बाना-डंडा खेलते चल रही थी। युवा स्वांग धरकर जनता का मनोरंजन करते हुए चले। विधायक दिलीपसिंह परिहार, विनोद शर्मा, सोनू तिवारी, कुशल मामा सहित सभी राजपूत सरदार और सर्व समाजजन गेर में शामिल हुए और रंग-गुलाल, फूलों के साथ होली खेली। गेर के बीच में पानी के टैंकर के माध्यम प्रेशर पंप द्वारा पलाश से बने प्राकृतिक रंग की बौछार उड़ाई जाएगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। विधायक परिहार ने सभी क्षेत्रवासियों को रंगपंचमी पर बधाई दी।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE