BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 12, 2023, 3:31 pm
KHABAR : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य बनने पर उमराव सिंह गुर्जर का भव्य स्वागत, कार्यालय पर लगा बधाई देने वालों का तांता, विजय टॉकीज चौराहे पर पुतला भी फूंका, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। आज गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय नीमच पर नीमच शहर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा उमराव सिंह गुर्जर का अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य नियुक्त होने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उमराव सिंह गुर्जर का स्वागत करने के लिए उमड़ पड़े। कार्यक्रम के प्रारंभ में महात्मा गांधी, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और स्वर्गीय इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि कमलनाथ मध्यप्रदेश में कांग्रेस के सर्वमान्य नेता है। 2023 में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और कांग्रेस में सब एकजुट होकर चुनाव के लिए तैयार हैं।

किसान नेता उमराव सिंह गुर्जर ने कहा कि बीजेपी का सर्वे कह रहा है कि कांग्रेस 160 सीटों पर विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में विजय हासिल करेगी।बीजेपी की सरकार में राज्य पर तीन लाख का कर्जा हो चुका है।सरकार ब्याज चुकाने की स्थिति में भी नहीं है। शिवराज सरकार द्वारा थोथी घोषणाएं की जा रही है।अवैध कॉलोनियों को वैध नहीं किया जा रहा है।नीमच जिले में सड़कों की स्थिति जर्जर है।बंगला बगीचे समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। किसानों की आय को दोगुना करने का वादा झूठा साबित हुआ है। महंगाई‌ दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लाडली बहन योजना चुनावी वर्ष में महिलाओं को गुमराह करने के लिए लाया गया है। कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना सरकार लागू नहीं कर रही है। मध्य प्रदेश सरकार केवल मतदाताओं को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। इनकी सरकार में व्यापारी,किसान,आम आदमी सब परेशान है। हिंदू मुस्लिम को लड़ा कर सरकार चुनाव जीतना चाहती है। कांग्रेस के कार्यकर्ता एकजुट होकर मजबूती के साथ चुनाव लड़ने को तैयार है। आज के इस विशाल कार्यक्रम को कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर, नाथू सिंह राठौड़ के अलावा वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने भी संबोधित किया। साथ ही विभिन्न प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राम गोपाल राठौर, सोनू परवानी, भगत वर्मा का स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात रतलाम में हुए बॉडीबिल्डर प्रतियोगिता के दौरान हनुमान जी की मूर्ति के आगे हुए अश्लील प्रदर्शन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कांग्रेस जनों ने विजय टॉकीज चौराहे पहुंचकर पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान कांग्रेस जन और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई।पुलिस के जवान इस दौरान काफी नाराज भी नजर आए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE