BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 12, 2023, 4:27 pm
KHABAR : ग्राम पंचायत पीपलगोन में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन, न्यायाधीश राकेश भिड़े ने कहा- महिला सरपंच महिला शक्ति का प्रतीक है, पढ़े अबरार पठान की खबर 

Share On:-

कसरावद। अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति कसरावद विवेक जैन के निर्देश पर न्यायाधीश राकेश भिड़े के अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत पीपलगोन में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायाधीश राकेश भिड़े द्वारा महिलाओं के अधिकार के बारे में बताया कि वह पुरुष से कम नहीं है एवं न्यायधीश ने कहा चाहे वह खेल क्षेत्र हो, संगीत क्षेत्र हो, राजनीति क्षेत्र हो हर क्षेत्र में नारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और उच्च पदों पर आसीन रहकर अपनी सेवा आज भी दे रही हैं।
सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी अवासे द्वारा महिला शिक्षा के बारे में बताया महिलाएं खुद भी शिक्षित हो अपने बच्चों को भी शिक्षित करें, जिससे महिलाएं उच्च पदों पर जाएं जिससे समाज में महिलाओं का मान सम्मान बढ़ेगा। महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागृत होंगी और कोई उन्हें प्रताड़ित नहीं कर पाएगा। इसके साथ ही सब इंस्पेक्टर अवासे द्वारा महिला डेस्क एवं हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया। 
कार्यक्रम में सलमा खान ने समूह के बारे में बताया। उन्होंने किस तरह समूह का गठन कर महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम हो सकती है विषय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन पैरालीगल वालंटियर अकील खान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सरपंच सुशीला बाई सचिव राम सिंह मोरे पैरा लीगल वालंटियर देवदत्त एक्कल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रेमलता कुमरावत आंगनवाड़ी सहायिका अनीता सेन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE