BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 12, 2023, 4:42 pm
KHABAR : राष्ट्रीय प्रवक्ता सोमानी ने श्री पंचदेवरा मंदिर पर होली मिलन समारोह के दौरान वरिष्ठजनो का किया सम्मान, पढ़े रुपेश जोशी की खबर 

Share On:-

जावद। अध्यात्मिक नगरी जावद में फाग माह में एक से बढकर एक कार्यक्रम आयोजित होने का क्रम निरंतर जारी है। धार्मिक, सामाजिक, राजनेतिक क्षेत्रो में बढ चढकर भाग लेने वाला वार्ड नम्बर 2 बैंगनपुरा स्थित अतिप्राचिन श्री पंचदेवरा महादेव मंदिर प्रांगण में शनिवार को योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी, माहेश्वरी समाज के युवा सुशील काबरा के नेतृत्व में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का परायण के साथ वरिष्ठजनो, युवाजनो का तिलक निकालकर, केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत, सम्म्मान करके फाग महोत्सव धुमधाम से मनाया गया। जुगल सोमानी ने विधिविधान से गणपतीजी, महादेवजी एवं बालाजी महाराज की आरती करके प्रसाद वितरित किया। 

राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी ने कहा कि दीपावली पर अन्नकोट महोत्सव, होली पर फाग महोत्सव, चैत्रसुदी एकम गुडी पडवा को हिंदू नववर्ष मनाकर सदियो से जो परम्परा चली आ रही है, इन सभी का निर्वहन करना चाहिए, जिससे समाज में अपने प्रति अच्छा संदेश जाए। 

इस मौके पर भारतीय सुभाष सेना संरक्षक गोपालकृष्ण ओझा, अध्यक्ष नारायण सोमानी, सचिव फकीरचंद्र मालवीय, सुशील काबरा, श्याम सेन, जुगल सोमानी, राकेश वीरवाल, अनिल चंदेल, दीपक पांडे, महेंद्र सिंह चौहान, अर्जुन चंदेल, भगवानलाल लौहार, मदनलाल लौहार, भंवरलाल राजपुत, दक्ष चंदेल, राजु कोली, राकेश चंदेल, आरव चंदेल, साक्षी चंदेल, संजना चंदेल, धनश्री चंदेल, कनिष्का चंदेल, भुमिका टीटू कोली, राधिका जौहरी आदि महिला, पुरूष, युवाजन मौजूद रहे। संचालन अरूण चंदेल ने किया। आभार अनिल चंदेल ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE