BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 12, 2023, 4:52 pm
BIG NEWS : महामाया आवरा माता के मेले में 10 दिन शेष, जर्जर मार्ग को लेकर सुधरवाने के मंदिर समिति ने दी चक्काजाम की चेतावनी, प्रतिबंधित भरी वाहनों की भी होती है रोज आवाजाही, पढ़े नवीन लोहार की खबर

Share On:-

चीताखेड़ा। क्षेत्र में प्रसिद्ध आरोग्य देवी महामाया आवरा माता का मंदिर जहां हर वर्ष चैत्र नवरात्रि में मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें राजस्थान और मध्य प्रदेश से हजारों की संख्या में भक्तजन महामाया के नवरात्रि में दिव्य दर्शन हेतु  आते है। लेकिन हर बार मेले में सड़क को लेकर श्रद्धालुओं में डर बना रहता है। घटिया सड़क निर्माण से सड़क उखड़ गई है। मेले का समय नजदीक आने पर मंदिर समिति द्वारा पीडब्ल्यूडी को सुधारने हेतु आवेदन दिया था। विगत दिनों विधायक द्वारा निकाली गई विकास यात्रा में भी इस मुद्दे को रखा गया, लेकिन सड़क की हालत यथावत बनी हुई है। सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। 

इस विषय में मंदिर समिति अध्यक्ष मनसुख जैन से बात करने पर बताया गया कि मंदिर समिति द्वारा 2 माह पहले से हमने सड़क सुधार हेतु पीडब्ल्यूडी विभाग से बात की तो उन्होंने आनन-फानन में गिट्टी डाली और गड्ढों को भरने का काम किया। किन्तु आधा ही किया और उसमें भी गड्ढे ज्यों के त्यों बने हुए हैं। जैन ने बताया कि 3 दिन में अगर सड़क को नहीं सुधारा गया तो मजबूरन भक्तों की कठिनाई को देखते हुए हमें चक्काजाम करना पड़ेगा। 

वहीं ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि सड़क को जल्द से जल्द सुधारा जाए। विदित रहे सीमा कर बचाने के चक्कर में कई भारी वाहन यहां से चोरी छुपे प्रतिदिन गुजरते हैं। लेकिन जवाबदार मौन है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE