BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2023, 10:43 am
KHABAR : नाकोड़ा भैरव भक्ति संग झूमा जैन सोश्यल ग्रुप संस्कार ग्रुप, तपस्वियों का किया बहुमान, दिये अवार्ड, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जैन सोश्यल ग्रुप संस्कार द्वारा दिनांक 11 मार्च 2023, शनिवार को नाकोड़ा भैरव धाम पर भव्य नाकोड़ा भैरव भक्ति संध्या सह बहुमान व अवार्ड का कार्यक्रम रखा गया। 

ग्रुप अध्यक्ष मनोज नागोरी ने बताया कि नाकोड़ा धाम पर ज्योत जलाकर संध्याकालीन आरती से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में शुभम नाकोड़ा द्वारा गाए भजनों पर ग्रुप सदस्य एवं आमंत्रित अतिथि झूम उठे। कार्यक्रम में सत्र 2021-23 के दौरान 8 उपवास, 9 उपवास, 17 उपवास, 31 उपवास, 20 विहरमान तप, सिद्धितप एवं पालीताणा में लगातार दो दिन निराहार रहकर कठिन सात यात्रा करने वाले 20 सदस्यों को मोमेंटो देकर बहुमान किया गया। सत्र के दौरान तन मन धन से समर्पित 14 सदस्यों को भी विभिन्न अवार्ड स्वरूप मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में संस्कार वाटिका के लिए आर्थिक सहयोग देने वाले माणकलालजी सोनी को अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। बंधुत्व से प्रेम के साथ सभी के लिए सहभोज रखा गया। जैन सोश्यल ग्रुप नीमच झोन के 6 ग्रुप एवं तीन संगिनी ग्रुप के 25 से अधिक पदाधिकारियों का सानिध्य रहा। यहां उल्लेखनीय की 2 वर्षीय सत्र की उपलब्धि संस्कार वाटिका जो कि नीमच शहर में लोकार्पित हो चुकी है को जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन मध्यप्रदेश रीजन द्वारा बेस्ट फिक्स प्रोजेक्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है और उज्जैन में आयोजित समारोह में ग्रुप को 5 अवार्ड दिए गए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE