BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2023, 12:49 pm
KHABAR : जांगिड़ ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह संपन्न, महिलाओं और बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, पढ़े रतन पंडित की खबर 

Share On:-

नीमच। जिला जांगिड़ समाज मंडल द्वारा आयोजित जांगिड़ ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह शिक्षक सरकार भवन में रविवार को संपन्न हुआ। होली मिलन कार्यक्रम में जिले भर से आए जांगिड़ ब्राह्मण समाज के समाज जनों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान श्री विश्वकर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं दीप प्रज्वलन किया गया। 

जांगिड़ समाज मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुमार झाला, कोषाध्यक्ष जगदीश किन्जा, सचिव उदयलाल करेल समाज के वरिष्ठजनों को मंच पर स्थान दिया एवं सभी का स्वागत किया।

मीडिया प्रभारी शशिकांत दुबे ने बताया कि होली मिलन के अवसर पर समाज के सभी वरिष्ठजन महिलाएं एवं बच्चे का कार्यक्रम में शामिल हुए। महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने एवं महिलाओं ने होली के गानों पर नृत्य कर समा बांध दिया।

समाज के शंभूप्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश मारोठिया, दिलीप दुबे, दिनेश शर्मा, सुरेश छाल वांट, शिव जांगिड़, मांगीलाल करेल, कैलाश करेल एवं जिले की तीनों तहसीलों से आए वरिष्ठ समाज जनों ने समाज को संबोधित किया एवं समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र जांगिड़ ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE