BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2023, 3:52 pm
KHABAR : नर्सिंग यूनियन और चौधरी नर्सिंग होम के स्टाफ ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 11 मार्च की घटना को लेकर आरोपियों के गिरफ़्तारी की मांग, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। नर्सिंग यूनियन नीमच एवं चौधरी नर्सिंग होम के स्टाफ द्वारा आज जिला कलेक्टर कार्यालय नीमच पर ज्ञापन देकर कलेक्टर मयंक अग्रवाल से 11 मार्च को चौधरी अस्पताल में हुई घटना को लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। 

तहसीलदार पिंकी साठे को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि चौधरी नर्सिंग होम में 11 मार्च को मरीज महेश पिता लक्ष्मीनारायण के परिजनों द्वारा नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट की गई है। जिसकी शिकायत व एफआईआर पुलिस प्रशासन को करा दी गई है। घटना के सीसीटीवी फुटेज और फोटो भी पुलिस को उपलब्ध करा दिए गए है। लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्यवाई नहीं की गई है और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। 

ज्ञापन में मांग की गई है कि मध्यप्रदेश चिकित्सक तथा चिकित्सा सेवा से संबंध व्यक्तियों की सुरक्षा अधिनियम 2008 के तहत प्रशासन शीघ्र कार्यवाही करें। नर्सिंग स्टाफ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यदि 24 घंटे में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं की जाती है तो 14 मार्च से सभी नर्सिंग और मेडिकल स्टाफ अपना कार्य और ड्यूटी नहीं करेंगे। 

ज्ञापन सौंपते समय शौकीन रावत, अजय दायमा, गोपाल चौहान, कुलदीप नागदा, विकास माली, करण सिंह, प्रियांशु मालवीय, पीयूष मीणा एवं बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान डॉक्टर अभिषेक तिवारी भी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने भी जल्द कार्यवाई करने की मांग की है। वाही डॉ तिवारी ने साफ लब्जो में आयुष्मान सेवाए चौधरी नर्सिंग होम में देने से मना कर दिया। तिवारी ने कहा कि हम लिखित में भी एक आवेदन प्रशासन को देगें और कहेगें कि चौधरी अस्पताल आयुष्मान सेवा नहीं देगा।   

ज्ञात रहे कि पिछले दिनों आयुष्मान कार्ड को लेकर चौधरी नर्सिंग होम के स्टाफ और मरीज महेश पिता लक्ष्मीनारायण के परिजनों में विवाद हो गया था। ज्ञापन में मनीष गोयल, करण डूंगरवाल और कमलेश हरित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE