BREAKING NEWS
KHABAR : बाल विवाह रोकने के लिए स्थापित कॉल सेण्टर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश.. <<     KHABAR : जुम्बा व एरोबिक्स म्यूजिक पर झूमे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍था में.. <<     BIG NEWS : जिला कलेक्टर का निर्देश और खाद्य सुरक्षा.. <<     NEWS : 108 एंबुलेंस स्टाफ ने बीच राह में करवाई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : संस्था बीआर एजुकेशन सोशल फाउंडेशन ने.. <<     KHABAR : कलश शोभायात्रा के साथ कथा प्रारंभ, बैंड.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का गांव अरनिया और 19 साल का अनिल,.. <<     KHABAR : रेलवे स्टेशन पर शीतल जल सेवा प्याऊ में.. <<     KHABAR : फेडरेशन ऑफ एमपी टेंट एसोसिएशन की बैठक.. <<     BOLLIWOOD DHAMAAL: बचपन में खिलौन तक नहीं थे, आज 550 करोड़ की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय नीमच में वृद्धजन के लिए.. <<     KHABAR : नर्मदापुरम में सतरस्ते के पास अतिक्रमण.. <<     NEWS : डीएसटी की अवैध वन सम्पदा के खिलाफ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2023, 6:32 pm
BIG BREAKING : जिले का सरवानिया महाराज और बाइक सवार पति-पत्नी, जब सुकला लेने जा रहे ट्रक ने मारी मोटरसायकल को टक्कर तो मच गई अफरा तफरी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर

Share On:-

सरवानिया महाराज। नगर में शाम को एक बहुत बड़ी दुर्घटना हो गई। जिसमे एक ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। जिसमे बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल भेजा गया।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरवानिया महाराज बस स्टैंड पर सुकले से भरे एक ट्रक ने मोटरसायकल सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी जिसमे बाइक सवार जगदीश पिता नानूराम पाल उम्र 45 वर्ष निवासी सरवानिया महाराज गंभीर घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए बाइक को कुचल दिया। वहीं बाइक सवार की पत्नी को भी चोटे आई है। मौके पर अफरा तफरी और भारी भीड़ जमा हो गई। 

सूचना मिलते ही सरवानिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामला संज्ञान में लिया। वहीं ट्रक ड्राईवर को गिरफ्तार कर पूछ्ताछ की जा रही है। गंभीर घायल जगदीश को ईलाज के लिए नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया है।    

गौरतलब है कि कलेक्टर द्वारा निर्देश देते हुए आदेश जारी किया गया है कि जिले में सुकले का परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित है। फिरभी आदेश को धता बताते हुए सुकले का परिवहन जारी है। सुकले से भरे ये वाहन पुरे मार्ग को घेरते हुए बेखौफ निकल रहे है। स्थानीय प्रशासन का ढीला रवैया कहे या ओर कुछ पर इन वाहनों से बड़ी दुर्घटना हो सकती है।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE