BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2023, 6:56 pm
BIG BREAKING : जिले का सरवानिया महाराज और बाइक सवार पति-पत्नी, जब सुकला लेने जा रहे ट्रक ने मारी मोटरसायकल को टक्कर तो मच गई अफरा-तफरी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, परिवार में पसरा मातम, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर

Share On:-

सरवानिया महाराज। नगर में शाम को एक बहुत बड़ी दुर्घटना हो गई। जिसमे एक ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। जिसमे बाइक सवार गंभीर घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उपचार के दौरान बाइक सवार की मृत्यु हो गई।   

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरवानिया महाराज बस स्टैंड पर सुकले वाले एक ट्रक ने मोटरसायकल सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। जिसमे बाइक सवार जगदीश पिता नानूराम पाल उम्र 45 वर्ष निवासी सरवानिया महाराज गंभीर घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए बाइक को कुचल दिया। वहीं बाइक सवार की पत्नी को भी चोटे आई है। मौके पर अफरा तफरी और भारी भीड़ जमा हो गई। 

सूचना मिलते ही सरवानिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामला संज्ञान में लिया। वहीं ट्रक ड्राईवर को गिरफ्तार कर पूछ्ताछ की जा रही है। गंभीर घायल जगदीश को ईलाज के लिए नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया जहां इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया।      

गौरतलब है कि कलेक्टर द्वारा निर्देश देते हुए आदेश जारी किया गया है कि जिले में सुकले का परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित है। फिरभी आदेश को धता बताते हुए सुकले का परिवहन जारी है। सुकले से भरे ये वाहन पुरे मार्ग को घेरते हुए बेखौफ निकल रहे है। स्थानीय प्रशासन का ढीला रवैया कहे या ओर कुछ पर इन वाहनों से बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE