BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2023, 8:10 pm
NEWS : बिरला सीमेन्ट में राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह समारोह का आयोजन, उप मुख्य निरीक्षक पवन गोयल ने कहा- सुरक्षित स्थितियों को बढावा देकर रोकी जा सकती है सम्भावित दुर्घटनाएं, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कारखाना एवं बॉयलर्स चितौड़गढ के उप मुख्य निरीक्षक पवन गोयल ने कहा कि सुरक्षित स्थितियों को बढावा देकर सम्भावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। सुरक्षित तरीके व सेफ्टी नियम अपनाने से सभी सुरक्षित रह सकते है और सेफ्टी उपाय करने से दुर्घटना नहीं होती है। वे बिरला व चन्देरिया सीमेन्ट वर्क्स में राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होनें बिरला व चन्देरिया सीमेन्ट वर्क्स में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए किये गये प्रयासों की भरपूर सराहना की व शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त करते रहे। 

कार्यक्रम का प्रारम्भ पवन गोयल, उप मुख्य निरीक्षक, कारखाना एवं बॉयलर्स डी. के. पटेल, आर. सी झंवर, के. के. पाण्डे, मुकेश देवपुरा व संजय राठी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया, तत्पश्चात् मुख्य अतिथि एवं अन्य अधिकारीयों का स्वागत पगडी पहनाकर व फूलों का गुलदस्ता दे कर किया गया इससे पूर्व सेफ्टी सम्बन्धित टिप्स एवं सेफ्टी बेज बांटे गये। आर. सी झंवर फैक्ट्री मैनेजर बिरला एवं चन्देरिया सीमेन्ट वर्क्स ने सभी उपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों को संरक्षा की शपथ दिलायी। 

इस अवसर पर डी. के. पटेल टेकनिकल हैड बिरला एवं चन्देरिया सीमेन्ट वर्क्स ने अपने संरक्षा संदेश में कहा कि सेफ्टी की शपथ लेकर इसे जिम्मेदारी से सभी को निभानी चाहिए। उन्होने कहा कि जब कार्य सुरक्षित ढंग से किया जाता है तो दुर्घटना को टाला जा सकता है। सभी सेफ्टी से कार्य करंेगे तो शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को बरकरार रखेगें। संजय राठी द्वारा सेफ्टी क्विज का आयोजन किया गया, सही उत्तर देने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किये गये। 

राठी ने दुपहिया वाहन पर हेलमेट पहनने के बारे में उपयोगी जानकारी भी दी। इस अवसर पर विरेन्द, अजय व्यास, हरीश, राजा राम, हेमन्त तिवारी, गणेश प्रजापत, सत्या कलाल, रविन्द्र, दु्रर्गाप्रसाद, महंन्द्र, पकंज चौधरी, अविषेश दुबे व शैलेश शर्मा द्वारा सेफ्टी नाटक भी प्रस्तुत किया गया जिसका उपस्थित सभी दर्शकों ने तालियों से अभिनन्दन कर भरपूर सराहा। अजय व्यास, प्राण व्यलभ व हेमन्त तिवारी ने कविता प्रस्तुत की। 

राठी ने बताया कि संरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य में सेफ्टी पोस्टर, निबन्ध एवं कविता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिताओं के सभी विजेताओं को समारोह में पुरस्कार प्रदान किये गये। प्लांट सेफ्टी समिति चेयरमेन व सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गये। साथ ही आयोजन का मुख्य आकर्षण लक्की ड्रा रहा जिसके नम्बर निकाले कर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये गये। कार्यक्रम के अन्त में राठी द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राठी एवं रघुनन्दन दाधिच ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE