BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2023, 8:14 pm
KHABAR : धूमधाम से मनाई जाएगी राजा टोडरमल जी की जयंती, दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम, पोरवाल समाज निकालेगा वाहन रैली, भजन संध्या का होगा आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पोरवाल समाज के पितृ पुरुष राजा टोडरमलजी की 423वीं जयंती एवं होली मिलन समारोह पोरवाल समाज समिति नीमच द्वारा बड़ी धूम-धाम से मनाया जाएगा। 

पोरवाल समाज समिति अध्यक्ष कैलाश मुजावदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पोरवाल समाज की देवालय होटल पर बैठेक आयोजित कर कार्यक्रम को अंतिम रूप प्रदान किया गया। 

पोरवाल महिला मंडल नीमच अध्यक्ष सुनीता चौधरी ने बताया कि 17 मार्च 2023 को गणगौर झेल, गायत्री मंदिर से दोपहर 3 बजे प्रारंभ होगी। उक्त कार्यक्रम में समाज की सभी महिलाएं सादर आमंत्रित हैं। सभी अपने-अपने कलश घर से तैयार करके लाए। फाग महोत्सव फूलों की होली शाम 6 बजे रोटरी सामुदायिक भवन पर भजन संध्या के साथ संपन्न होगी। पोरवाल समाज अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के सभी सम्मानित पदाधिकारी समाजजन विशेष रूप से उपस्थित रहें। 

बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल नीमच द्वारा की गई। मुख्य अतिथि प्रकाश मंडवारिया जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय पोरवाल महासभा ने की। बैठक में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श कर अंतिम रूप प्रदान किया गया। राजा टोडरमल चौराहे पर 2 भव्य महाआरती का आयोजन रखा गया। तत्पश्चात शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए वाहन रैली कार्यक्रम स्थल रोटरी क्लब सामुदायिक भवन नीमच पहुंचेगी। जहां पर फाग महोत्सव के साथ ही भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 

समाज अध्यक्ष द्वारा पदाधिकारी एवं समाजजनों को कमेटी का गठन कर जिम्मेदारियां सुनिश्चित की गई। टोडरमल की जयंती को लेकर समाज जोड़ों में उत्सव का माहौल है वाहन रैली की जिम्मेदारी अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के अध्यक्ष मनीष गुप्ता इंजीनियर को सौंपी गई। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE